श्रीलंका की ऊर्जा मंत्री ने कतर ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री से मुलाकात की

कोलंबो। श्रीलंका की ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने मंगलवार को कतर के ऊर्जा मामलों के
राज्य मंत्री और कतर एनर्जी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) साद शेरिडा अल-काबी से विदेशी
मुद्रा संकट में सहायता के लिए मुलाकात की।
मुलाकात श्रीलंका के लिए पेट्रोलियम उत्पादों, एलएनजी और एलपीजी की आपूर्ति पर थी।
श्रीलंका की कैबिनेट ने सोमवार को फैसला किया कि देश में ईधन की कमी के चलते 10 जुलाई तक ईंधन के साथ केवल आवश्यक सेवाएं ही मुहैया कराई जाएंगी। देश में सोमवार तक केवल 6000 टन पेट्रोल और 9000 टन डीजल
था।
मास मीडिया मंत्री बंडुला गुणवर्धन ने कहा कि अगले दो सप्ताह तक केवल आवश्यक सेवाएं ही काम करेंगी।
बंदरगाहों, हवाई अड्डों, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा, खाद्य वितरण और कृषि को आवश्यक सेवाएं मानी जायेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *