प्रधानाध्यापक पर छात्रों के छेड़छाड़ करने का आरोप,ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा स्कूल की की तालाबंदी

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव चढाव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक ने कई छात्राओं के साथ छेडछाड की है। पता चलने पर गुस्साए अभिभावकों ने प्रधानाध्यपक को बंधक बनाते हुए स्कूल पर ताला लगा दिया। सूचना पर एबीएसए व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। प्रधानाचार्य व एक टीचर के खिलाफ विभागीय कार्यवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई होने तक स्कूल बंद करने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के गांव चढाव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गांव गढीश्याम निवासी नारायण सिंह प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। सोमवार को दो छात्रा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा के पास पहुंची, दोनों छात्राओं ने बताया कि प्रधानाचार्य आए दिन उनके साथ अश्लील हरकतें ओर छेडछाड करते है। जिस पर महिला शिक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्राओं को अपने पास बैठाकर उक्त मामले की जानकारी अपने स्वजनों को देने के लिए कहा। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्राओं ने बात घर जाकर आप बीती स्वजनों को बताई। देखते ही देखते जैसे ही प्रधानाचार्य के कारनामों की गांव में चर्चा हुई, तो उसकी शिकार दर्जनों अन्य छात्राएं भी सामने आई। जिसके चलते गांव में प्रधानाचार्य के खिलाफ आक्रोश फैल गया।
मंगलवार को स्कूल के खुलते ही सैकडों ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों प्रधानाचार्य नारायण सिंह को पकड कर बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड दिया। ग्रामीण व आने जाने वाली महिलाएं प्रधानाचार्य पर लानत भेजती रही, प्रधानाचार्य गर्दन झुकाकर सब सुनते रहे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान को दे दी। मनीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने बीएसए से फोन पर बात कर पूरे मामले से अवगत कराया। बीएसए ने एबीएसए इश्कलाल को सभी छात्राओं के स्वजनों व स्कूल में मौजूद शिक्षिका प्रतिभा से लिखित में शिकायत लेने के लिए कहा। बीएसए ने आरोपित प्रधानाचार्य व शिक्षक के खिलाफ निलबंन की कार्रवाई सहित विभागीय जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उक्त दोनों के खिलाफ कार्रवाई नही होगी, स्कूल नही खुलने दिया जायेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *