Uncategorized
Trending
विद्यालय की खिड़की तोड़कर हजारों सामान की चोरी
प्रधानाध्यापक मोहम्मद नासिर के द्वारा बताया गया कि मंगलवार को सवेरे विद्यालय खोला तो विद्यालय में तोड़फोड़ पाई गई इसके साथ ही पानी की टंकी की चोरी एवं हजारों रूपए का आरऔ का सामान भी चोरी कर लिया गया।

कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू में चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर विद्यालय में तोड़फोड़ करते हुए हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया प्रधानाध्यापक ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के गंगेरू प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की रात्रि चोरों ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी। मंगलवार सवेरे प्रधानाध्यापक मोहम्मद नासिर के द्वारा बताया गया कि मंगलवार को सवेरे विद्यालय खोला तो विद्यालय में तोड़फोड़ पाई गई इसके साथ ही पानी की टंकी की चोरी एवं हजारों रूपए का आरऔ का सामान भी चोरी कर लिया गया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि इससे पूर्व भी चोरों ने विद्यालय में कई बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस विद्यालय में चोरी का खुलासा नहीं कर पा रही है। प्रधानाध्यापक ने तहरीर देते हुए विद्यालय में हुई चोरी के खुलासे की मांग की है पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

