आज का इतिहास

आज का इतिहास

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1444- सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हराया।

1613- विलियम शेक्सपियर के ग्लोब थियेटर आग लगी।

1855- डेली टेलीग्राफ अखबार का लंदन में प्रकाशन।

1864 – कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए थे।

1905- ब्रिटेन में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1913- यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के बीच दूसरा बाल्कान युद्ध शुरु हुआ।

1932- सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।

1931- भारतीय वैज्ञानिक पी.के. आयंगर का जन्म।

1961- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रथम रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन।

1974- मारिया एस्तेला ईसाबेल मार्टिनेज दी पेरोन अर्जेन्टीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

1992- अंगरक्षक ने अल्जीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बोडियाफ की हत्या की।

2003- अमेरिकी अभिनेत्री कैथरीन हेप्बर्न का निधन।

2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन की लांचिंग हुई।

2008- दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरूष थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।

2013- कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

2014 -सायना नेहवाल ने 2014 में ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।

2019 – मलयालम निर्देशक बाबू नारायणन का निधन।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *