Accident
Trending

सारण में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

60 वर्षीय नरेश भगत किसी काम से अपने घर से बाहर निकल कर जा रहें थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना नरेश भगत की मौके पर ही मौत हो गयी।

छपरा। बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रो ने यहां बताया कि अचितपुर गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश भगत किसी काम से अपने घर से बाहर निकल कर जा रहें थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना नरेश भगत की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button