शादी में डांस करते-करते अचानक जमीन में समा गए बाराती…वीडियो देख लोग बोले-कैमरामैन अपनी ड्यूटी नहीं भूला

शादियों में कोई हंगामा न हो तो वो शादी ने मानी जाती। शादी ब्याह में कुछ न कुछ अजीबोगरीब होता ही रहता है। कई घटनाएं तो ऐसी होती है जो लोगों को ताउम्र याद रहती है, भले ही वो अच्छी हों या बुरी। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि इनको यह शादी कभी नहीं भूलेगी। खासकर कैमरामैन को देखने के बाद लोगों ने काफी कमेंट किए। लोग डांस फ्लोर पर मस्ती में डांस कर रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए।

दरअसल डांस फ्लोर नीचे को धंस गया और उस पर डांस कर रहे लोग धड़ाम से नीचे जा गिेरे। डांस फ्लोर लोगों के भार को संभाल नहीं पाया और जमीन धंस गई। डांस फ्लोर टूट गया और सभी बाराती नीचे जा गिरे। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। इस दौरान जो मजेदार बात रही वो यह कि इतना सब होने के बाद भी कैमरामैन फुटेज लेने में बिजी रहा। कैमरामैन को देखकर लोगों की हंसी छूट गई। लोग इस वीडियो पर जबरदस्त कमेंटिंग कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि “कैमरामैन अपनी ड्यूटी नहीं भूला। एक अन्य यूजर ने लिखा कि शादी में कैमरामैन ही सब पर नजर रखता है, यहां पर भी वह यही कर रहा है। यह वीडियो कहां का इसकी जानकारी नहीं इसके इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *