देश-विदेश
Trending

कोलंबिया में बुलरिंग स्टैंड गिरने से चार लोगों की मौत

ओन्डास डी इबाग रेडियो स्टेशन ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि एल एस्पिनल में रविवार की रात हुई इस घटना में एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गयी और करीब 150 लोग घायल हुए हैं।

बोगोटा। कोलंबिया के तोलिमा में एक अस्थायी बुलरिंग में स्टैंड के गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 150 अन्य घायल हो गये।
ओन्डास डी इबाग रेडियो स्टेशन ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि एल एस्पिनल में रविवार की रात हुई इस घटना में एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गयी और करीब 150 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच एल टिएम्पो अखबार ने तोलिमा में नागरिक सुरक्षा के निदेशक मेजर लुइस फर्नांडो वेलेज़ के हवाले से घटना में छह लोगों की मारे जाने की रिपोर्ट दी है। वहीं दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button