मुज़फ्फरनगर में जिलाधिकारी व एसएसपी ने कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। कावड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। इसी के मद्देनजर आज जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया।

मुख्य रूप से सड़क, बिजली, यातायात व्यवस्था को प्रमुखता से देखा गया। वही सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य मार्गो चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त करने तथा बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग आदि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग को दिये गये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *