बड़ी बहन से तय था रिश्ता, छोटी बहन के साथ लिए सात फेरे, जानें- पूरा मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर सभी हैरत में पड़ गए। दरअसल, बड़ी बहन की शादी तय हुई थी। बरात की तारीख भी नजदीक गई। फिर वह समय भी आ गया जब बरात दरवाजे पर पहुंच गई, लेकिन यहां ऐसा कुछ हो गया कि दूल्हे को उसकी जगह छोटी बहन के साथ सात फेरे लेने पड़े। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पीलीभीत जिले जोगराजपुर क्षेत्र के रीना शादी 21 जून को थी। सभी तैयारियां हो चुकी थी। अचानक रीना की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर ग्रामीण और लड़के पक्ष में वार्ता हुई और आपसी सहमति से छोटी बेटी मीना से लड़के की शादी करा दी गई।

छोटी बेटी ससुराल पहुंची ही थी तभी बड़ी बेटी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इससे शादी की खुशियां काफूर हो गई। छोटी बेटी के विदा होने के बाद बड़ी बेटी की अर्थी उठने से परिवार में मातम छाया हुआ है। छोटी बहन को जब इसकी जानकारी मिली तो वह ससुराल में ही रोने लगी।

रीना की शादी मोहम्मदी निवासी अनूप के साथ तय हुई थी। बारात आने के दिन अचानक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। घटनाक्रम 21 जून का है। आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए पीलीभीत में भर्ती कराया गया। शादी के दिन घटनाक्रम होने से वर और वधू पक्ष के लोग काफी परेशान हो गए।

 

रजामंदी के बाद बीमार युवती की छोटी बहन के साथ शादी की रस्में पूरी कर विवाह संपन्न हुआ। युवती विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती रीना की मौत हो गई। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। परिवारीजन का कहना है दोनों बहने आपस में बड़े ही प्रेम के साथ रहती थी।

बड़ी बहन अपनी छोटी बहन से कहासुनी होने पर अक्सर कहा करती थी कि पहले तेरी शादी कराकर तुझे घर से विदा करूंगी। उसके बाद मैं अपनी शादी करूंगी। पर यह किसको पता था कि यह घटना सच हो जाएगी। नियति को भी बड़ी बहन की बात मंजूर थी। बड़ी बहन की मौत से मीना रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *