मुठभेड़ के बाद गिरोहबाज भागने में कामयाब

फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा में एक गिरोहबाज ने गुरुवार देर रात चारों ओर से घेरने पर पुलिस पर गोली चला दी और पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन वह अंतत: भागने में सफल रहा।
कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज बचन सिंह संधु ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को कल रात नौ बजे खुफिया सूचना मिली थी कि 18 जून को अपने कार चालक की हत्या का आरोपी अहमदपुर गांव निवासी गिरोहबाज राजन भागने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी की और एक पुलिस टीम बनाई गई। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस उपाधीक्षक अछरू राम शर्मा और उप निरीक्षक सुखविंदर सिंह की टीम ने राजन की कार को घेरने पर राजन ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस उपाधीक्षक और उप-निरीक्षक ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन राजन कार में भागने में सफल रहा।
पुलिस ने राजन के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस को भी हाई अलर्ट किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *