एक तरफ़ देश के परमवीर हैं और दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री का घमंड और तानाशाही, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। एक बार फिर से राहुल गांधी ने ट्विट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल ने ट्विट कर लिखा कि एक तरफ़ देश के परमवीर हैं और दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री का घमंड और तानाशाही। क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ़ ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं? दरअसल, राहुल गांधी ने यह तंज अग्निपथ योजना को लेकर कसा है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जिसे लेकर विपक्ष पर सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *