मुजफ्फरनगर में अग्निपथ योजना के विरोध में BKU ने डीएम कार्यालय में किया जमकर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में जिलाधिकारी कार्यालयों पर आज धरना प्रदर्शन करेगा, इसी कड़ी में आज जिले में भी डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में युवाओं के साथ किसान भी मौजूद रहेंगे। पुलिस प्रशासन किसानों के प्रदर्शन को लेकर पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत भी कल प्रदर्शन में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रपति के नाम आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगा। जिसमें अग्निपथ कानून वापस लेने के लिए मांग की जाएंगी। बता दें कि देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा का यह बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *