निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर की सफलता को किया जनसंपर्क

बागपत। सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लाला अर्जुन सिंह जी की तीस वी पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रुकमणी देवी जी की प्रेरणा से उनके सुपुत्र अभिमन्यु गुप्ता एवं संजय जिंदल के द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं द्रष्टि दूत फाउंडेशन अग्रवाल मंडी एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी जिला रेडक्रॉस समिति बागपत एवं इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी बागपत एवं भारत विकास परिषद अग्रवाल मंडी बागपत के द्वारा दिल्ली के प्रमुख समाजसेवी सत्य भूषण जैन जी के पूज्य पिता एवं माता जी के रामनारायण कृष्णा देवी जैन फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से विशाल नेत्र जांच एवं लेंस युक्त मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं बधिर रोगियों के लिए कानों की मशीनों से जांच के उपरांत निशुल्क श्रवण यंत्र वितरित किए जाएंगे एवं नंबर के चश्मे भी निशुल्क वितरित किए जाएंगे। शिविर के मुख्य संयोजक एवं दृष्टि दूतफाउंडेशन के चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि शिविर में बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल जी अति विशिष्ट अतिथि रहेंगे शिविर का शुभारंभ सत्य भूषण जैन दीप प्रज्वलित कर करेंगे एवं अशोक गुप्ता प्रधान सूरजमल विहार आर्य समाज सीता काटकर उद्घाटन करेंगे। शिविर को सफल बनाने के लिए लायंस क्लब के लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ,लॉयन दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, अध्यक्ष गुडविल सोसाइटी, डॉक्टर कमला अग्रवाल महिला राष्ट्रीय मंत्री अग्रवाल सम्मेलन, हंसराज गुप्ता जिला अध्यक्ष अग्रवाल सम्मेलन , अजय गोयल अध्यक्ष भारत विकास परिषद अग्रवाल मंडी बागपत, लॉयन ईश्वर अग्रवाल जॉन चेयरमैन, दृष्टि दूत फाउंडेशन के संयोजक संजय जिंदल एवं अश्वनी जिंदल व्यवस्थापक सुरेश जिंदल गौरव आर्य ने जनसंपर्क किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *