बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में दो दुपहिया वाहनों की आमने-सामने हुयी टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम मंडवाड़ा के बायपास पर कल रात्रि दो दुपहिया वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिसके चलते 30 वर्षीय गंगाराम मानकर और 32 वर्षीय संदीप राठौर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें अंजड़ के शासकीय अस्पताल ले जाने के उपरांत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गयी।


