भाजपा से शुचिता की उम्मीद नहीं, मध्यप्रदेश में प्रशासन कराए निष्पक्षता से निकाय चुनाव

भोपाल। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच वहां मौजूद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भाजपा से शुचिता की उम्मीद नहीं की जा सकती और अब मध्यप्रदेश के प्रशासन पर ही निकाय चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने की जिम्मेदारी है।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व को आयोग की निगरानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी राजनैतिक दलों, प्रशासन और जनता की है, परन्तु निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अनैतिकता एवं सौदेबाजी की नींव पर खड़ी भाजपा सरकार से शुचिता की उम्मीद नहीं की जा सकती। भाजपा द्वारा प्रशासनिक मशीनरी पर दबाव डालकर उसका दुरूपयोग किये जाने की आशंकाओं से इंकार भी नहीं किया जा सकता, परंतु विश्वास है कि मध्यप्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी चुनावों को संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए निष्पक्षता से सम्पन्न करायेगी।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रशासन तंत्र की निगरानी कर जनता निरंतर मूल्यांकन करती है। प्रशासनिक तंत्र निर्भीक और निष्पक्ष रहकर चुनाव कराते हुए लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाये।
गरिमा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *