मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर अब देना होगा ज्यादा शुल्क, जानें कितना महंगा होगा दिल्ली से देहरादून का सफर

मेरठ। दिल्ली राजमार्ग पर एक जुलाई से सफर महंगा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 स्थित सिवाया मेरठ टोल प्लाजा पर एक जुलाई से टोल में 10 से 15 रुपये तक की वृद्धि का प्रस्ताव है। ऐसे में न सिर्फ निजी वाहनों को दिल्ली का सफर महंगा पड़ेगा बल्कि रोडवेज बसों में भी किराया बढ़ जाएगा।

पिछले तीन माह में यह दूसरा मौका है, जब टोल शुल्क में बढ़ोतरी के कारण सफर महंगा होने जा रहा। दरअसल, एक अप्रैल से ही पूरे देश में टोल शुल्क में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि लागू हुई थी।

इसके बाद रोडवेज बसों में दिल्ली का सफर महंगा हो गया था। बताया जा रहा कि सिवाया मेरठ टोल प्लाजा पर हर साल एक जुलाई को ही वृद्धि की जाती है। ऐसे में यह वृद्धि दून या हरिद्वार की तरफ से दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों को भारी पड़ेगी।

किराये की बढ़ोतरी दिल्ली, जयपुर, मेरठ, आगरा, गुरुग्राम और फरीदाबाद आदि जाने वाली बसों में होगी। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार बसों में किराया वृद्धि का निर्णय टोल शुल्क की समीक्षा के बाद होगा।

चूंकि, यह वृद्धि केवल एक ही टोल प्लाजा पर होना बताया जा रहा, इसलिए साधारण, एसी एवं वाल्वो बसों के किराये में पांच से बीस रुपये तक की वृद्धि की जा सकती है।

देहरादून से दिल्ली का संभावित किराया

बस——-पुराना किराया——नया किराया
साधारण बस—-360 रुपये—-365 रुपये
जनरथ-एसी—–500 रुपये—-509 रुपये
वाल्वो———–809 रुपये—–825 रुपये

वाहन——-शुल्क
कार——-95 रुपये
हल्के वाणिज्य वाहन—-165 रुपये
बस/ट्रक————–335 रुपये
मल्टी एक्सेल वाहन——-540 रुपये

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *