मुजफ्फरनगर (काशिफ़ जमाल)। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का अपने सपनों की रानी ढूंढने का कठिन लेकिन खूबसूरत सफर स्टार भारत पर रविवार 19 जून को शुरू हुआ। स्वयंवर मीका दी वोटी के माध्यम से इस रोमांचक सफर की भव्य शुरुआत करने और दर्शकों को इस ख़ुशी के अवसर में शामिल करने के लिए स्टार भारत ने शुरू की। एक अनोखी पहल जहाँ मीका सिंह के स्वयंवर का रथ पहुंचा पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की गलियों में उनके बरातियों के साथ इस खूबसूरत शुरुआत का आनंद लेने फूल, ढोल और कलीरों से सजी यह अनोखी बरात में लोगों को मिला मौका शो के प्रोमोज़ देखने का और साथ ही सिंगर मीका के साथ सेल्फी खींचने का सुनेहरा मौका मिला।

स्टार भारत द्वारा आयोजित इस अनोखी बारात के भव्य रथ ने मार्किट और सोसाइटीज में ढोल, नगाड़े और नाच गाने संग खूब धूम मचाई।

जहाँ शो के टाइटल ट्रैक और मीका सिंह के गानों पर परफॉर्म कर बच्चों से ले कर बड़ों तक सबने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, वहीँ महिलाओं के ढोल पर गिद्दा और बोलियों ने शाम को रौशन कर दिया।
इस रोमांचक कार्यक्रम और मनोरंजक खेलों के बीच दर्शकों को मिला मौका मीका सिंह के दिल की बात जानने का एक अद्भुत वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरियंस के माध्यम से शो के बारे में जानकारी और मज़ेदार गेम्स के बीच ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शो रात को 7 बजे टीवी पर देखने के लिए कहा गया।