मुजफ्फरनगर में लापता युवक की लाश मिलने से हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के मांडला निवासी अश्वनी (25) पुत्र क़दमपाल गत मंगलवार को शुगर मिल में ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में पता चला कि वह मिल में नहीं पहुंचा। लापता होने के बाद से अश्वनी का फोन बंद होने की जानकारी मिली। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर दी थी।

शनिवार को पुलिस को गांव में शव मिलने की सूचना मिली। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। पुलिस ने अश्वनी के स्वजन को बुलवाकर शव की पहचान कराई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि स्वजन ने शव की पहचान की है। शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा तथा जल्दी ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *