जापान में अगले साल होगी जी -7 देशों की बैठक

टोक्यो। जापान अगले साल मई के दूसरे पखवारे में हिरोशिमा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर सकता है।
क्योदों न्यूज एजेन्सी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि इस महीने के अन्त में जर्मनी में होने वाले जी -7 शिखर सम्मेलन के दौरान, जापान वर्ष 2023 में हिरोशिमा शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम की घोषणा करने की योजना बना रहा है।
समूह के अन्य देशों को जापान की वर्ष 2023 बैठक की मेजबानी करने की मंशा के बारे में पहले ही बता दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा जी 7 के अन्य नेताओं के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं।
पिछले महीने जापानी मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने घोषणा की थी कि इस समूह के सभी सदस्यों ने हिरोशिमा में शिखर सम्मेलन को आयोजित करने का समर्थन किया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *