चुनिंदा खाद्य तेलों घटबढ़, चना और मसूर दाल महंगी

नयी दिल्ली। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आवक के बराबर उठाव नहीं होने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में चुनिंदा खाद्य तेलों में घटबढ़ रही। इस दौरान चना दाल और मसूर दाल महंगी होग गयी। आवक घटने से चीनी और गुड़ में भी तेजी रही जबकि अनाज मंडी में स्थिरता रही।
तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 410 रिंगिट फिसलकर 6350 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा सप्ताहांत पर 0.64 सेंट चढ़कर 81.84 सेंट प्रति पाउंड पर पहुंच गया।
बीते सप्ताह पॉम ऑयल 143 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि सोया रिफाइंड 220 रुपये उतर गया। इस दौरान सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पुराने स्तर पर टिके रहे।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 18168 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 20330 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 21245 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 17363 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 16245 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 17289 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *