चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना से मानसा पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ दौरान मनप्रीत मन्ना से कई सवाल-जवाब किए गए जिसके चलते मन्ना ने कई राज खोले। सवाल-जवाब करते हुए मन्ना ने हत्या की प्लानिंग बारे अहम खुलासा किया। मन्ना ने बताया कि उसने प्लानिंग के जरिए कोरोला गाड़ी व अन्य चीजें शूटरों को मुहैया करवाई थी। उसने बताया कि ऐसा करने के लिए उसे मनप्रीत भाऊ ने कहा था। भाऊ के पत्ते खोलते हुए कहा कि उसने ही उसे शार्प शूटरों को चीजें पहुंचाने के लिए कहा था। इस दौरान उनकी आपसी प्लानिंग के हिसाब से शार्प शूटरों को कोरोला गाड़ी कहां देनी है, इसके बारे भी बात हुई थी। मन्ना ने कहा कि भाऊ को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग बारे सारी जानकारी थी।

इस दौरान मनप्रीत मन्ना ने कहा कि उसे नहीं पता था कि सिद्धू मूसेवाला को जान से मारना है, उसे तो यही बताया गया था कि सिद्धू मूसेवाला के साथ मारपीट करनी है। इसके लिए उसे पैसे दिए गए थे। आपको बता दें कि मनप्रीत मन्ना की गिरफ्तारी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई थी। पुलिस द्वारा फिरोजपुल जेल से मन्ना को प्रोडक्शन वारंट के लिए लाया गया है। मानसा पुलिस द्वारा लगातार मनप्रीत मन्ना से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस व और टीमों द्वारा अन्य गैंगस्टरों से भी पूछताछ का सिलसिला जारी है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान गैंगस्टर गुरिंदर गोरा फिरोजपुर जेल में बंद व मनमोहन सिंह जोकि मानसा का रहने वाला है का भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम सामने आ रहा है।
