यूपी में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानें- आज की ताजा अपडेट

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. रविवार के लिए सुबह 6 बजे जारी की गई पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में यूपी में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. यूपी में भी 21 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत जारी है. केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के कम होने के बाद 22 मई से तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.57 रुपये देने होंगे. आइये जानते हैं कि यूपी के प्रमुख शहरों में रविवार को पेट्रोल-डीजल के क्या रेट हैं?

यूपी के प्रमुख शहरों में रविवार को पेट्रोल-डीजल के क्या है ताजा दाम?
आगरा- पेट्रोल 96.27 रुपये और डीजल 89.44 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
गोरखपुर- पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 90.07 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद- पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर
नोएडा- पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
मेरठ- पेट्रोल 96.23 रुपये और डीजल 89.42 रुपये प्रति लीटर
मथुरा- पेट्रोल 96.02 रुपये और डीजल 89.19 रुपये प्रति लीटर
कानपुर- पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर
वाराणसी- पेट्रोल 96.96 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
प्रयागराज- पेट्रोल 97.08 रुपये और डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर

आपको बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं. अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो एसएमएस के जरिए आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. याद रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग है जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर मिल जाएगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *