मेरठ में देर रात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हॉस्टल से बुलाकर छात्र पर अंधाधुंध फायरिंग, जाने पूरा मामला

मेरठ में देर रात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हॉस्टल से बुलाकर छात्र पर अंधाधुंध फायरिंग, जाने पूरा मामला

मेरठ। जनपद में शनिवार की देर रात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हॉस्टल से बुलाकर एक छात्र पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उस पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। चीख-पुकार पर अन्य छात्र दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का उपचार कराया। तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विश्वविद्यालय में ही महाराणा प्रताप हॉस्टल में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात वह अपने कमरे में थे। देर रात मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी शुभम खत्री और शामली निवासी सूर्या कुंडू और डागर ने हॉस्टल से बुलाया। बाहर आते ही उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचकर भागने की कोशिश की तो तमंचे से फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर हॉस्टल से अन्य छात्र बाहर आए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

उन्होंने बताया कि हमला करने वाले आरोपित विश्वविद्यालय में ही आर के सिंह हॉस्टल में रहते हैं। वह एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सूचना पर मेडिकल थाना प्रभारी संत शरण सिंह और पीआरवी मौके पर पहुंची। घायल आशु का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर हमलावर छात्रों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि छात्रों पर तमंचा कहां से आया, इसका पता लगाया जा रहा है।

एमएससी अंतिम वर्ष के छात्र पर हमला करने वाले एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। माना जा रहा है कि रैगिंग या फिर किसी छात्रा को लेकर दोनों गुटों में विवाद चल रहा था। बताया गया कि कुछ दिन पहले भी छात्र आमने-सामने आ गए थे। तब विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने ही मामले को दबा दिया था। शनिवार रात फायरिंग की घटना हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में रैगिंग से जुड़ी बात सामने आएगी, तो उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी इस संबंध में जानकारी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *