मुजफ्फरनगर के यात्रियों के लिए बडी खुशखबरी, अब इन बडे शहरों के लिए शुरु हुई बस सेवा

मुजफ्फरनगर। जिले के रोडवेज बेड़े में छह नई रोडवेज बसें शामिल हुई है। यह सभी बसें लंबी दूरी वाले मार्ग पर चलेंगी। इनमें चार लखनऊ व दो कानपुर तक जाएंगी। अब जिले से कानपुर तक की यात्रा की जा सकेगी। अब से पहले लखनऊ तक ही जिले से रोडवेज जाती थी। यात्रियों को इन नई बसों का बड़ा लाभ होगा।

मुजफ्फरनगर से कानपुर का यह होगा रूट
बिजनौर- 105 रुपये किराया
नूरपुर- 180 रुपये किराया
मुरादाबाद- 270 रुपये किराया
रामपुर- 330 रुपये किराया
बरेली- 440 रुपये किराया
कथरा- 528 रुपये किराया
रामगंगा- 642 रुपये किराया
फरूखाबाद- 673 रुपये किराया
फतेहगढ़- 681 रुपये किराया
कन्नौज- 772 रुपये किराया
कानपुर- 906 रुपये किराया

ऐसे चलेंगी छह बसें
– मुजफ्फरनगर से लखनऊ- 12 बजे
– लखनऊ से मुजफ्फरनगर- सुबह 7 बजे
– मुजफ्फरनगर से लखनऊ- दोपहर ढाई बजे
– लखनऊ से सहारनपुर- सुबह 9 बजे, रात में साढे 11 बजे सहारनपुर और सुबह 8 बजे मुजफ्फरनगर आएगी।
– मुजफ्फरनगर से कानपुर-सुबह 10 बजे
– कानपुर से मुजफ्फरनगर- सुबह 5 बजे

जिन लोगों को कानपुर जाना होता था वह सभी ट्रेन में आरक्षण कराते थे। कई बार आरक्षण मिल नहीं पाता था तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडता था। ऐसे में लोग लखनऊ या फिर बरेली व अन्य स्थानों पर पहुंच कर कानपुर पहुंचते थे लेकिन अब कानपुर का सफर आसान हो गया है। यह बसें मंगलवार से शुरू हो जाएगी। लखनऊ की नई बस शनिवार को रवाना हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *