काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, मुस्लिम गार्ड की मौत, कई सिख अंदर फंसे

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों द्वारा गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कम से कम 25 लोगों के हताहत होने की आशंका है। एक समाचार पत्र ने गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरनाम सिंह के हवाले से यह जानकारी दी है। गुरनाम सिंह ने बताया है कि बंदूकधारियों ने अचानक गुरुद्वारे पर धावा बोला और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत की दूसरी तरफ छिपे हुए हैं। वहीं कम से कम 25 लोग गुरुद्वारा के अंदर फंस गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के मुस्लिम गार्ड की मौत हो गई है जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार परिसर के अंदर दो विस्फोट हुए और गुरुद्वारा से सटी कुछ दुकानों में आग लग गई। माना जा रहा है कि कम से कम 2 हमलावर गुरुद्वारा परिसर के अंदर हैं और तालिबानी लड़ाके उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

काबुल गुरुद्वारे पर हमला करने वाले बंदूकधारी संभवत: तालिबान के प्रतिद्वंद्वी दाएश समूह के हैं। तालिबान लड़ाके मौके पर पहुंच गए हैं और उनके बीच लड़ाई जारी है। गुरुद्वारा क्षतिग्रस्त हो गया है और चार सिख लापता हैं। पंजाब के राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी ने इसकी जानकारी दी।

पिछले अक्तूबर में, तालिबान के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुद्वारा करते परवन पर धावा बोल दिया था और संपत्ति में तोड़फोड़ की थी। तब से, अफगान सिख भारत को बचाए जाने की अपील कर रहे हैं।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *