रेस्टोरेंट से मंगाए थे प्याज के पकोड़े, जो डिलीवर हुआ उसे देख उड़ गए शख्स के होश

नई दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले उबैदु ने एक रेस्टोरेंट से प्याज के पकोड़े मंगाए थे. लेकिन उसे भी नहीं पता होगा कि उसके पास क्या डिलीवर होने वाला है. उसने अपने साथ हुई पूरी घटना को बताते हुए एक वीडियो बनाया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए।

वीडियो में शख्स ने बिना कुछ बोले ही सब कुछ जाहिर कर दिया है. इस वीडियो में लिखा हुआ है कि दोस्तों मैंने प्याज के पकोड़े ऑर्डर किए थे लेकिन मुझे ये मिला. इसके बाद उसने कैमरा घुमाकर जो दिखाया, उसे देख सबका हंसते-हंसते बुरा हाल हो रहा है।

वीडियो में एक कटोरी में कटे हुए कच्चे प्याज को देखा जा सकता है. इस शख्स की क्या हालत होगी आप अंदाजा लगा सकते हैं. बेचारा प्याज के पकोड़ों की राह तक रहा था लेकिन उसका सारा प्लान धरा का धरा रह गया. इस वीडियो में ये डिलीवर हुए प्याज से खेलता हुआ दिखाई दिया. वीडियो के आखिर में इसने अपनी उंगलियों में इन प्याज के छल्लों को डाल दिया।

वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स ने 59 रुपये में 6 प्याज के पकोड़े मंगाए थे. महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो को एक हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने शख्स के साथ सहानुभूति भी दिखाई तो कुछ ने इस परिस्थिति का खूब मजाक (Joke) बनाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *