अंडरवर्ल्ड डॉन के भाई ने दी साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर धमकी मिली है। उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम का भाई इकबाल कासकर का भाई बताया है। धमकी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो-ऑडियों में इकबाल कासकर के शूटर ने सांसद को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें सामने वाला शख्स कह रहा है कि इकबाल कासकर का आदमी आदमी बोल रहा हूं। भाजपा सांसद ने सवाल जबाव पूछ रही है। जिसमें सामने वाला शख्स कहा रहा है कि मुस्लमानों के खिलाफ जहर उगलना मुस्लमान को टारगेट करने की वजह से वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टारगेट कर रहे हैं।

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में नुपूर शर्मा के समर्थन में बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व।” ट्वीट के बाद प्रज्ञा ने नूपुर शर्मा के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों को असलियत बताने पर इतनी तकलीफ क्यों होती है? इसका मतलब कहीं ना कहीं तुम्हारा इतिहास गंदा है। बीजेपी सांसद इतने पर ही नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि, ये हमारे देवी-देवताओं को लेकर फिल्म बनाते हैं, डायरेक्शन करते हैं, प्रोड्यूस करते हैं और गालियां देते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *