अग्निपथ के विरोध की आशंका को देखते हुए मुजफ्फरनगर में भी SSP ने बढ़ाई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। देश सहित प्रदेश में भी अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका से पुलिस तथा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरतने के साथ ही एसएसपी ने अधिनस्थों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढाने के निर्देश दिये हैं।

एसएसपी ने अधिनस्थ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंनें सार्वजिनिक स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ड्रोन कैमरो से शहर भर पर नजर रखी जा रही है।

प्रदेश के दूसरे जनपदों में अग्निपथ को लेकर हुए प्रदर्शन तथा हिंसा के मद्देनजर जिला पुलिस तथा प्रशासन की युवाओं पर नजर है। खुफिया विभाग भी इस बात की टोह ले रहा है कि कहीं जनपद में तो युवा वर्ग अग्निपथ स्कीम के विरोध में किसी आंदोलन का कार्यक्रम तो नहीं बना रहा। पुलिस भी सार्वजनिक स्थानों पर नजर रख रही है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरस्त है। किसी भी अवांछित तत्व को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी जनपद की शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *