अग्निपथ विरोध:गुरुग्राम जिले में लगी धारा 144

गुरुग्राम। सेना में संविदा भर्ती की योजना अग्निपथ के विरोध को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के गुरुग्राम जिला प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 144 लगाने की घोषणा की।
ज़िलाधीश एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जारी किए इस आशय के आदेश आज यहां जारी किये जिसके तहत कहीं भी चार या उससे अधिक संख्या में लोगों के इकट्ठे होने पर रोक लगाई गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किये गये हैं और आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अग्निपथ योजना का कल से ही विरोध हो रहा है। युवाओं के प्रदर्शन के कारण गुरुग्राम में कल दिन भर दिल्ली जयपुर जाम रहा।
गुरुग्राम समेत हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से आज भी विरोध प्रदर्शनों की खबर है और जगह-जगह पुलिस के लाठीचार्ज या हवाई फायरिंग की खबरें हैं। पलवल, फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *