5वीं मंजिल से कूदा होस्टल में रहने वाला डॉक्टर, नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर। इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के होस्टल में रहने वाले डॉक्टर कश्यप ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। रात में सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मृतक डॉक्टर ने यहां दो महीने पहले ही एडमिशन लिया था।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोपहर में डॉक्टर कश्यप अपने रूम में खाना खाने गया था। उसके बाद उसने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। देर रात इलाज के दौरान डॉक्टर कश्यप की मौत हो गई। डॉक्टर कश्यप पाटीदार मुख्य रूप से धार जिले ले कुक्षी का रहने वाला था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *