4 बच्चे, 2 औरतें, 1 आदमी एक ही बाइक पर बैठकर निकले घूमने, नजारा देख लोग बोले…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर हंसते हैं, इमोशनल होते हैं और यहां तक कि हैरान भी हो जाते हैं।

यातायात नियमों के मुताबिक, बाइक पर दो से अधिक सवारी होने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काट दिया जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बाइक पर दो के बजाय तीन या उससे अधिक लोग बैठकर घूमते हैं और जब पकड़े जाते हैं तो जुर्माना भरना पड़ता है। हालांकि, नियम का उल्लघंन करने पर जेल की भी सजा है, लेकिन लापरवाह लोगों को इससे फर्क ही नहीं पड़ता।

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने जुगाड़ से तीन या चार नहीं बल्कि सात लोगों को बैठाकर गाड़ी चलाने जा रहा है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे, यह बिल्कुल सच है क्योंकि किसी ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं, जिसमें लोगों का जुगाड़ देखा जा सकता है।

वायरल होने वाले वीडियो में देख सकते हैं कि पहले एक शख्स अपनी बाइक पर बैठता है और अपने आगे दो बच्चों को बैठा लेता है।इसके बाद शख्स के पीछे एक महिला बैठती है और उसकी गोद में भी एक बच्चा बैठता है। इसके बाद एक और महिला बाइक के सबसे पीछे हिस्से पर बैठ जाती है और एक बच्चे को अपनी गोद में बैठा लेती है।

यानी बाइक पर कुल 7 लोग बैठे हुए है, 4 बच्चे, 2 औरतें और आदमी। जिसने भी इस जुगाड़ वाले वीडियो को देखा हैरान रह गया और सभी से ऐसा न करने की विनती की। बाइक पर अक्सर लड़कों तीन या उससे ज्यादा लोगों को बैठकर देखते हैं, लेकिन जब ट्रैफिक पुलिस पकड़ती है तो जवाब देने में हालत खराब हो जाती है, लेकिन जब इस परिवार ने 7 लोगों के साथ सवारी की तो यूजर्स ने अन्य लोगों को ऐसा न करने की सलाह दी।

इससे न सिर्फ गाड़ी चलाने वाले की बल्कि उस पर बैठे सभी लोगों की जान जोखिम में है। इंस्टाग्राम पर एक जीमंकनसजीनउवनत नाम के अकाउंट द्वारा इसे शेयर किया गया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद बोला- खुदा का खौफ खाओ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *