‘योग फॉर ह्यूमिनिटी‘ थीम पर मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

उदयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव केे तहत इस बार आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योग फॉर ह्यूमिनिटी‘ थीम पर मनाया जाएगा।
उदयपुर के जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल क्रियान्वयन, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपे है।
मीणा ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजन के संबंधी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने गांधी ग्राउण्ड में होने वाले जिला स्तरीय आयोजन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आयोजन को भव्य बनाने की बात कही। उन्होंने योग दिवस से पूर्व 20 जून को होने वाले पूर्वाभ्यास के दौरान भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *