एक शख्य का नौकरी छोड़ने के लिए लिखा रेजिग्नेशन लेटर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस इस्तीफा पत्र पर काफी कमेंट कर रहे हैं। दरअसल शख्स ने सिर्फ तीन शब्दों में इस्तीफा लिखकर बॉस को गुडबॉय कह दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस रेजिग्नेशन लेटर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे ‘सिंपल और ऑन प्वाइंट’ बता रहे हैं।


कई बार लोग कंपनी के बॉस से अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहते हैं क्योंकि हो सकता है कि उन्हें उसी कंपनी में वापस आना पड़े ऐसे में वो बहुत सोच-समझकर इस्तीफा लिखते हैं। लेकिन इस शख्स ने इस्तीफा लिखने के लिए ज्यादा दिमाग नहीं लगाया।


शख्स के इस्तीफे में सिर्फ तीन शब्द लिखे थे- Bye bye Sir…इस रेजिग्नेशन लेटर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा-सिंपल। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह इतना सिंपल और स्ट्रेट फॉरवर्ड है कि किसी को एक्सप्लेन करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। वहीं कई लोग फनी रेजिग्नेशन लेटर शेयर कर रहे हैं।

