मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। अमृत योग सप्ताह के दौरान डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के द्वारा महाविद्यालय के छात्रा ग्राउंड में सात दिवसीय योग शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान योगाचार्य प्रमोद कुमार द्वारा सभी को सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराया एवं जीवन में योग के महत्व को समझाया। प्राचार्य डॉ ललित कुमार ने कहा की योग के माध्यम महर्षि पतंजलि ने पूरे विश्व को दिशा देने का कार्य किया है । कार्यक्रम संयोजक डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि योग शरीर व मन दोनों को स्वस्थ बनाता है। योग से जीवन में अनुशासन है और यह जीवन जीने की कला है। योग बाहर व भीतर के जीवन का सामंजस्य है।


उन्होंने कहा कि योग समाज, परिवार, राष्ट्र व संपूर्ण विश्व से समन्वय साधते हुए स्वयं को जानना है। योग व्यक्ति में सोई हुई शक्तियों को जगा कर जीवन को सौष्ठव पूर्ण, समृद्ध, संतुष्ट व तृप्त बनाता है।कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर नवीन शर्मा, प्रोफेसर ओम दत्त, डॉ रचना त्यागी, हतितोष मोहन, अर्जुन कुमार, जगपाल मीणा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

