इंस्टाग्राम रील बनाने की लत ने ले ली जान, बैलेंस बिगड़ने से नदी में डूबे 3 लोग

आजकल इंस्टाग्राम पर रील बनाने का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। लोग मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करते हैं। कई बार रील सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है और लोग फेमस हो जाते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम रील के चक्कर में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में एक टीचर और दो स्टूडेंट्स के नर्मदा में डूबने की खबर सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैरामेडिकल कोर्स में दाखिला लेने के लिए कटनी के विजय राघव गढ़ से टीचर और 8 स्टूडेंट्स का एक ग्रुप बुधवार को जबलपुर पहुंचा था। दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे लोग भेड़ाघाट में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। जहां छात्र चट्टान पर बैठकर सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच नदी के किनारे इंस्टाग्रीन रेल बनाने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया। युवती को बचाने की कोशिश में एक छात्र और टीचर भी बह गए। छात्रा का शव घटना के 1 घंटे बाद चट्टानों से बरामद किया गया। जबकि छात्रा और टीचर अभी भी लापता है।

इसी ग्रुप की छात्र धनेश्वरी सोनी ने एक मीडिया वेबसाइट को बताया कि भेड़ाघाट पहुंचने के बाद वे सभी रोपवे में घूमे। इसके बाद सभी छात्र नदी के किनारे चट्टानों पर बैठकर इंस्टाग्राम रेल बनाने लगे। खुशबू मृत छात्र ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और कहा कि 4 सालों तक सबको ही रहना है। लेकिन छात्र नहीं माने और इंस्टाग्राम रील बनाने लगे। तभी खुशबू उठने लगी और डिसबैलेंस होकर नदी के बहाव में गिर गई। टीचर राकेश ने हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन भाव तेज होने के कारण वह भी बह गए। उन दोनों को बचाने के लिए छात्र राम साहू ने भी कोशिश की लेकिन वह भी नदी के बहाव में बह गया।

इस घटना के बाद छात्रों ने 100 नंबर डायल किया लेकिन कॉल नहीं लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तिलवारा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार गोताखोरों और होमगार्ड ने खुशबू के शव को निकाला। लेकिन टीचर राकेश राम साहू अभी भी लापता हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *