बिजली विभाग पर फूटा किसानों का गुस्सा, एमडी कार्यालय पर बुलाई गई पंचायत

बागपत। किसान मजदूर संगठन की नलकूप पर विद्युत मीटर लगाने, बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने तथा किसानों को फ्री बिजली देने की मांग को लेकर 25 जून को मेरठ में ऊर्जा निगम के एमडी कार्यालय पर पंचायत होगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिले के हजारों किसान भाग लेंगे।

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने बुधवार को बागपत में बातचीत के दौरान कहा कि पंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कराया जा रहा है। विद्युतबिल जमा न करने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त निजी नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं।

सरकार ने किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया था, मगर अब उनके नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। मेरठ में 25 जून को होने वाली पंचायत में किसानों के मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक किसानों को संबोधित करेंगे। इस पंचायत में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के हजारों किसान भाग लेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *