मोहब्बत में पड़ी 25 साल की महिला ने किया 15 साल के किशोर का अपहरण, पूरा मामला जान पुलिस के भी उडे होश

मेरठ। टीवी शो ‘पहरेदार पिया की’ तर्ज पर दौराला में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ये पहला मामला है, जब 25 साल की महिला पर 15 साल के किशोर को अगवा करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोर के मोबाइल की लोकेशन परतापुर क्षेत्र में मिल रही है, जबकि महिला का मोबाइल बंद आ रहा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस किशोर की तलाश कर रही है। बार बार मोबाइल बंद हो जाने के बाद लोकेशन मिल नहीं पा रही है।

दो माह पहले दौराला की रहने वाली महिला के संपर्क में जीतपुर निवासी कर्णसिंह का बेटा आ गया था। किशोर भी एक फैक्ट्री में महिला के साथ काम करता था। एक माह पहले महिला अपने पति को छोड़कर किशोर के घर रहने पहुंच गई। परिवार ने इस पर एतराज जताया। उसके बाद महिला अपने साथ किशोर को लेकर चली गई। परिवार ने तलाश कर किशोर और महिला को बरामद कर लिया। महिला अपने पति के पास चली गई, जबकि किशोर अपने परिवार के साथ रहने लगा। चार दिन पहले फिर से महिला ने किशोर से संपर्क किया। उसके बाद किशोर को अपने साथ कार में अगवा कर ले गई। किशोर के अगवा होने की जानकारी परिवार के लोगों ने दौराला पुलिस को दी

पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का बताकर टाल दिया। उसके बाद किशोर का परिवार एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिला। उन्होंने किशोर के परिवार की तहरीर पर मामले की जांच कराई। सामने आया कि 25 साल की महिला ही 15 साल के किशोर को अगवा कर ले गई है। एसएसपी के आदेश पर दौराला थाने में महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी विवेचना सकौती चौकी प्रभारी दीपक कुमार को दी गई। दीपक कुमार ने बताया कि किशोर के मोबाइल की लोकेशन परतापुर थाना क्षेत्र में आ रही है। उससे कई बार बातचीत हो चुकी है। पकड़ने जाते है तो मोबाइल बंद कर स्थान बदल जाता है। महिला का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस फिलहाल किशोर और महिला की तलाश में लगी हुई।

महिला ने किशोर को अगवा किया है। प्रथम जांच में सामने आ चुका है। ऐसे में महिला के खिलाफ भी अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही महिला और किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *