छपरा। बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार की देर रात गिरीगांव गांव निवासी अनिल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार परसा से अपने घर ऑटो रिक्शा से लौट रहा था। इस दौरान परसा – ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग पर ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज
शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

