अजमेर में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 13 अगस्त को होगी

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को किया जायेगा।
अजमेर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामपाल जाट ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। अदालत के जरिये निस्तारण योग्य मुकदमों को चिह्नित कर उनकी प्री-काऊंसलिंग आगामी 27 जून से दो जुलाई के मध्य की जायेगी। प्रत्येक दिन 100 प्रकरणों को प्री-काउंसलिंग के लिए रखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में चैक अनादृण, आरबिटेशन अवार्ड, इजराय, दस लाख रूपये तक की धन वसूली सहित सिविल मुकदमों को एक मुश्त राशि के जरिये निस्तारित कराने को प्राथमिकता दी जायेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *