गुड मॉर्निंग न्यूज़धर्मराज्य

रामनवमी पर निकाली गयी श्रीराम की शोभायात्रा

कैराना। सिद्धपीठ बाबा बनखंडी मंदिर से भगवान श्री राम की रामनवमी के पावन पर्व पर भाव भरी शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के सिद्ध पीठ बाबा बनखंडी मंदिर परिसर से रामनवमी के पावन पर्व पर शिव सेवा सनातन मंडल द्वारा भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ढोल नगाड़े बैंड बाजे सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही वही भगवान श्री राम की शोभा यात्रा का नगर वासियों ने स्वागत किया शोभा यात्रा बनखंडी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के चौक बाजार, जोड़वा कुआं, पुराना बाजार, निर्मल चौराहा, जामा मस्जिद, गुम्बद शामली बस स्टैंड, बेगमपुरा से होते हुए बाबा बनखंडी मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर अशोक कुमार, अनिल मित्तल रमेश कुमार, राकेश वर्मा, शगुन मित्तल, हर्ष बंसल, सोनू कश्यप, शिवम गोयल, रिद्धि गोयल,सिद्धि गोयल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button