crimeगुड मॉर्निंग न्यूज़राज्य
हत्या की साजिश में शामिल व हत्यारोपियों को शरण देने के दो आरोपित गिरफ्तार सल्फा गांव के कब्रिस्तान के निकट मिले थे पिता-पुत्र के गोली लगे शव मुख्य आरोपित सिपाही सहित चार आरोपित पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

शामली। कांधला क्षेत्र के सल्फा गांव में मिले पिता-पुत्र की हत्या की साजिश रचने तथा हत्यारोपियों को शरण देकर साक्ष्य छिपाने में शामिल दो लोगों को कांधला पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विगत 6 अप्रैल को कांधला क्षेत्र के गांव सल्फा में दो लोगों के शव मिलने की सूचना से पुलिस में हडकंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया था। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय भूपेन्द्र व 20 वर्षीय अर्जुन पुत्र भूपेन्द्र निवासी गांव छुर थाना सरधना जनपद मेरठ हाल पता सैनिक विहार कंकरखेडा मेरठ के रूप में हुई थी। पुलिस की जांच पडताल में सामने आया था कि मृतक भूपेन्द्र ने विपक्षी विक्रांत व उसके भाई अर्जुन से नौकरी लगवाने के लिए रुपये लिए थे, इन रुपयों को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हुआ था जिसके बाद विक्रांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर भूपेन्द्र व उसके पुत्र अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर उन्हें सलफा के कब्रिस्तान के निकट फेंककर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही एसएसपी सुकीर्ति माधव ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त विक्रांत सहित चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार, हथियार भी बरामद किए थे। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को हत्या की साजिश रचने में शामिल तथा घटना के बाद हत्यारोपियों को शरण लेने तथा साक्ष्य मिटाने के आरोप में दो अन्य आरोपितों प्रदीप पुत्र सालिकराम निवासी नगलाबडी थाना खेकडा जनपद बागपत हाल निवासी फ्लैट नंबर 401 भारत सिटी थाना टीला मोड गाजियाबाद व सुनील पुत्र ओमपाल निवासी गांव नगलबाडी थाना खेकडा जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।



