Uncategorized
Trending
15 अक्टूबर तक प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में उपलब्ध कराये विवरण/कोटेशन-सैनिक कल्याण अधिकारी
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (अ0प्रा0) राकेष शुक्ला ने बताया कि निदेशालय सैनिक कल्याण एंव पुर्नवास उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांक के अनुपालन मे पूर्व सैनिक आश्रितो/शहीद सैनिक आश्रितो को निशुल्क एस0एस0बी0 प्रशिक्षण कराया जाना प्रस्तावित है।

मेरठ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (अ0प्रा0) राकेष शुक्ला ने बताया कि निदेशालय सैनिक कल्याण एंव पुर्नवास उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांक के अनुपालन मे पूर्व सैनिक आश्रितो/शहीद सैनिक आश्रितो को निशुल्क एस0एस0बी0 प्रशिक्षण कराया जाना प्रस्तावित है। जनपद मेरठ के ऐसे प्रशिक्षण संस्थान जो उच्च स्तर का एसएसबी प्रशिक्षण प्रदान कर सकते है, दिनांक 15 अक्टूबर 2022 तक अपना विवरण/कोटेशन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ में उपलब्ध करा दें। इस प्रशिक्षण की अवधि 30 दिन की होगी व उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदान किये गये निर्धारित शुल्क का भुगतान प्रशिक्षण के उपरांत किया जायेगा।


