crime
Trending
सीतापुर में नहर में मिला शव,हत्या की आशंका
सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में गुरूवार को छोटी नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों का आरोप है कि कल शाम उसे दो दोस्त अपने साथ बुलाकर ले गए थे।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में गुरूवार को छोटी नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
परिजनों का आरोप है कि कल शाम उसे दो दोस्त अपने साथ बुलाकर ले गए थे। मृतक के गले में खरोच के निशान मिले हैं । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक सुरेश कुमार (20) राजापुर गांव में ईट भट्ठे में काम करता था। परिजनो के अनुसार बुधवार शाम उसके दोस्त रामगोपाल और चैतू बुला कर ले गए थे। सुरेश का शव आज छोटी नहर में डिग्री कॉलेज के पास मिला।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।




