राज्य
Trending

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अहम खुलासा, गैंगस्टरों को पनाह देने वाला पूर्व अकाली मंत्री का भतीजा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में पकड़े गए सतबीर सिंह ने कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि सतबीर सिंह सिर्फ संदीप काहलों को जानता था। संदीप काहलों बी.डी.पी.ओ. की पोस्ट पर है जोकि पूर्व अकाली मंत्री का भतीजा है।

लुधियाना। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में पकड़े गए सतबीर सिंह ने कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि सतबीर सिंह सिर्फ संदीप काहलों को जानता था। संदीप काहलों बी.डी.पी.ओ. की पोस्ट पर है जोकि पूर्व अकाली मंत्री का भतीजा है। मनदीप सिंह उर्फ तूफान और मनप्रीत सिंह उर्फ रईया दोनों ही अपने एक अन्य साथी के साथ संदीप काहलों की कोठी पर ठहरे हुए थे।

PunjabKesari

पता चला है कि संदीप ने ही सतबीर सिंह को मनदीप, मनप्रीत और उसके तीसरे साथी को बठिंडा छोड़ने के लिए कहा था। सतबीर को यह भी पता नहीं था कि उसके साथ बैठे युवक शूटर हैं। वे शूटर जग्गू भगवानपुरिया के राइट हैंड माने जाते हैं जोकि जग्गू के इशारे पर ही काम करते थे। अब पुलिस संदीप सिंह काहलों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस टीमों ने संदीप के घर पर भी छापेमारी की थी मगर वह फरार चल रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संदीप के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

सतबीर सिंह को पकड़ने के बाद जब बी.डी.पी.ओ. संदीप काहलों का नाम सामने आया तो पुलिस प्रशासन ने उसे पकड़ने की योजना बनाई थी। उच्चाधिकारियों से बात कर उन्होंने सभी बी.डी.पी.ओ. की मीटिंग बुलाई थी लेकिन तब तक संदीप सतर्क हो चुका था। वह सरकार द्वारा बुलाई गई मीटिंग में भी शामिल नहीं हुआ था इसलिए वह पुलिस के हाथ से निकल गया।

सूत्रों के मुताबिक जब बठिंडा में एक पैट्रोल पंप से फॉर्च्यूनर कार की वीडियो वायरल हुई थी, तब खुद को फंसा देखकर सतबीर सिंह पुलिस के पास जाना चाहता था लेकिन संदीप सिंह काहलों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी कि अगर उसने किसी के साथ कोई बात की तो वह सब को मार डालेगा। उसके बाद संदीप ने ही सतबीर सिंह को अंडरग्राऊंड रहने के लिए कहा था ताकि उसका पासपोर्ट बनाकर उसे बाहर भेजा जा सके, मगर उससे पहले ही उसे पुलिस ने दबोच लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button