सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, दाम में करीब 200 रुपए की कटौती..जानें आपके शहर की कीमतें
इंडियन ऑयल का 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2021 रुपए का मिलेगा। इससे पहले 1 जून को कीमतों में 135 रुपए कम किए गए थे। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। इस पर अब भी 19 मई वाले रेट से ही लागू हैं।
देश में महंगाई चरम पर है। ज्यादातर चीजों की कीमतों में इजाफा हुआ है, लेकिन आम जनता को बढ़ती महंगाई में थोड़ी राहत दी गई है। सरकार ने LPG Gas Cylinder के दाम में बड़ी कटौती की है। तेल कंपनियों ने 19 किलो गैस सिलेंडर के दाम में 198 रुपए की बड़ी कटौती की है। नई कीमतें 1 जुलाई से ही लागू कर दी गई हैं। इंडियन ऑयल का 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2021 रुपए का मिलेगा। इससे पहले 1 जून को कीमतों में 135 रुपए कम किए गए थे। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। इस पर अब भी 19 मई वाले रेट से ही लागू हैं।

कहां कितना सस्ता मिलेगा सिलेंडर?

● 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जुलाई से 200 रुपए सस्ता हो गया है।
● दिल्ली में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 2219 की जगह 2021 रुपए मिलेगा।
● कोलकाता में 2322 रुपए की जगह 2140 रुपए का मिलेगा।
● मुंबई में 2171.50 रुपए की जगह 1981 रुपए का मिलेगा।
● चेन्नई में 2373 रुपए की जगह 2181 रुपए का 19 किलो वाला सिलेंडर मिलेगा।

जो लोग अपने शहर में सिलेंडल की कीमत जानना चाहते हैं वह सरकारी तेल कंपनी IOC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां पर कंपनियां हर महीने सिलेंडर की कीमतें जारी कररती हैं। दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप दाम चेक कर सकते हैं।



