सपा समजवादी तिरंगा यात्रा के समापन पर गांधी पार्क पर ताला लगा देख भड़क उठे सपा कार्यकर्ता
जनपद हापुड़ में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन से तिरंग यात्रा निकाली।
हापुड़। जनपद हापुड़ में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन से तिरंग यात्रा निकाली। जहां निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ व हापुड नगर पालिका परिषद के भावी उम्मीदवार जहीर सलमानी और सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए शहर को देश भक्ति के रंग में रंग दिया और तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई जहां उससे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन व नगर पालिका परिषद हापुड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने 4 दिन पहले शहर में तिरंगा यात्रा निकालने और गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर संपन्न कराने की परमिशन ली हुई थी लेकिन तिरंगा यात्रा संपन्न के दौरान गांधी पार्क पहुंचने तो गेट पर ताला लगा पाया और सपा कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर विपक्ष पर पर हल्ला बोल कर धरना प्रदर्शन किया तब घंटो इंतजार के बाद गांधी पार्क का गेट खोला गया और सपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संपन्न किया। जहीर सलमानी ने सभी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
देश की आजादी के 75वे साल पूरे होने पर हम सबको मिलकर आजादी का पर्व जश्न के साथ मनाएं और तिरंगा यात्रा के दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव व सपा पार्टी से चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार जहीर सलमानी के साथ हजारों की संख्या सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


