Uncategorized
Trending

श्रीराम कॉलेज के एमएड पाठयक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत

चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा श्रीराम कॉलेज के एमएड सत्र 2019-21 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा श्रीराम कॉलेज के एमएड सत्र 2019-21 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएड अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में मेघा गोयल ने 72.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अंजु ने 70.60 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा स्वाति ने 69.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
एमएड अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली मेघा ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, माता-पिता का आशीर्वाद और गुरूजनों द्वारा दिए गए ज्ञान को बताया। वही दूसरा स्थान प्राप्त करनें वाली अंजु ने अध्ययन के प्रति प्रतिबद्वता, माता-पिता का सहयोग, और कॉलेज के माध्यम से मिलनें वाली उच्च स्तरीय शिक्षा के कारण ही परीक्षा में सफलता हासिल कर पायें हैं। वहीं तीसरा स्थान प्राप्त करनें वाली स्वाति नें बताया कि एकाग्रता से किया गया अध्ययन ही उनकी सफलता की कुंजी रहा है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करतें हुए कहा कि ये हमारें लिए बड़ें हर्ष की बात है कि हमारें कॉलेज के विद्यार्थी लगातार अपनी मेहनत और लगन से कॉलेज व अपनें माता-पिता का नाम रोशन कर रहें हैं। आज का समय अधिक प्रतिस्पर्धा वाला हैं और इस प्रतिस्पर्धा वालें समय में बिना कठिन परिश्रम व लगन के कामयाबी हासिल नही की जा सकती हैं इसीलिए उन्होनें कहा कि सफलता प्राप्त करनें के लिए हमें निरंतर मेहनत करतें रहना चाहिए क्योंकि मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ता भानू प्रताप वर्मा ने कहा कि इस प्रकार से परिणामों में जहॉं विद्यार्थियों की लगन एवं कठिन परिश्रम शामिल है उसी के साथ-साथ विभाग के शिक्षणगणों द्वारा पढाने की नई-नई तकनीक एवं डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा, वाई फाई कैम्पस आदि का भी सहयोग है।
इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ता संदीप राठी, जगमेहर गौतम, टीना अग्रवाल, डोली, रीतु गर्ग आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button