राज्य
Trending

शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में बोर्ड परीक्षाओं में हुई अधिक नकल

प्रदेश में पकड़े गए 3602 नकलची पकड़े गए गुडग़ांव के परीक्षार्थी भी नकल में नहीं रहे पीछे

गुडग़ांव। प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल न होने देने के लिए पूरी व्यवस्था कर की थी, लेकिन इस सबके बाद भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में बोर्ड की परीक्षाओं में 3 हजार 602 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। गुडग़ांव जिले में भी 70 परीक्षार्थी नकल करते हुए शिक्षा विभाग ने दबोचे हैं। नकल कराने में सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ भी विभाग कार्यवाही कर रहा है। जानकारों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने दावा किया था कि परीक्षाओं में नकल नहीं होने दी जाएगी। यानि कि नकल रहित परीक्षाएं कराई जाएंगी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षार्थी अधिक संख्या में नकल करते हुए पकड़े गए। उनका कहना है कि परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षार्थियों की कॉपियां चैक होने का कार्य शुरु होने जा रहा है। संभवत: जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पिछले 2 वर्षों में बिना परीक्षा दिए हुए छात्रों को पास किया गया है, लेकिन इस बार कड़ी मार्किंग कराए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। परीक्षाओं में आगे-पीछे बैठने वालों की कापियों में नकल को लेकर भी कॉपियां चैक करने वाले शिक्षक भी पूरी तरह से सतर्क हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button