लेबर चौक पर छबील लगाकर भीषण गर्मी से लोगों को दिलाई राहत
मजदूर दिवस पर रेलवे रोड स्थित बाबा प्रकाशपुरी चौक पर सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन द्वारा मीठा पानी वितरित किया गया

गुडग़ांव। मजदूर दिवस पर रेलवे रोड स्थित बाबा प्रकाशपुरी चौक पर सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन द्वारा मीठा पानी वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि संस्था का यही उद्देश्य रहा है कि जनहित के कार्य किए जाएं। प्रकाशपुरी चौक स्थित लेबर चौक पर छबील लगाकर मजदूरों व राहगीरों को मीठा शर्बत पिलाया गया। भीषण गर्मी से राहत देने के लिए संस्था का यह एक छोटा सा प्रयास है। गर्मी के दिनों में इस प्रकार की और भी छबीलें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाई जाएंगी, ताकि आने-जाने वाले राहगीरों को बढ़ती गर्मी में गला तर कर कुछ राहत मिल सके। उन्होंने शहर के समृद्धशाली लोगों से भी आग्रह किया है कि इस नेक कार्य में संस्था को सहयोग करें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के राजू राज, संजीव, शुभम, रजत, राहुल राज, विजय आदि का सहयोग रहा।




