राज्य
Trending
रामदेवरा मेला का आयोजन नौ सितम्बर से
राजस्थान में जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे में आयोजित होने वाला देश का विख्यात अन्तर्राज्यीय रामदेवरा मेला आगामी नौ सितम्बर से आयोजित किया जायेगा।
जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे में आयोजित होने वाला देश का विख्यात अन्तर्राज्यीय रामदेवरा मेला आगामी नौ सितम्बर से आयोजित किया जायेगा।
जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने कोरेना काल के दो साल बाद इस बार होने वाले इस विख्यात मेले की तैयारियां शुरू कर दीं गयी।
पश्चिमी राजस्थान के ’कुम्भ ’’ बाबा रामदेवरा मेला-2022 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला कलक्टर ने मेला व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मेलार्थी सुविधापूर्वक बाबा रामसापीर की समाधी के दर्शन कर सकें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मेले में दर्शन करने आने वाले श्रृद्धालुओं को अतिथि मानते हुए विभागीय दायित्वों के अलावा भावनात्मक रूप से अपने आप को जोड़ते हुए मेला व्यवस्थओं में काम करें।




